
दमोह। कृषि विभाग कार्यालय परियोजना संचालक आत्मा दमोह में विकासखण्ड स्तरीय कृषक सलाहकार समिति (विकासखण्ड दमोह) का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से जनपद पंचायत दमोह की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू कमल सिंह ठाकुर को समिति की अध्यक्ष चुना गया. यह प्रस्ताव सरपंच प्रतिनिधि मुड़ारी श्मुकेश सिंह द्वारा रखा गया था.
जिला कृषक सलाहकार हेतु श्रीमती पूनम मेहता (मेहता ऑर्गेनिक) का नाम महेन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बीटीएम शैलेन्द्र कुमार पौराणिक को पदेन सचिव मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रीना/धर्मेन्द्र पटेल, पूरन पटेल सोमखेड़ा, महेन्द्र पाण्डेय, एड. श्रीमती पूनम मेहता, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुश्री भुवनेश्वरी, सुश्री मीना पटेल, कंप्यूटर प्रोग्रामर प्रशांत मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण प्रक्रिया उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग ग्यारसीलाल भहिरवार तथा एडीए जेएल प्रजापति की देखरेख में सम्पन्न हुई।
