
जबलपुर। माढ़ोताल थाने में आशीष मिश्रा निवासी ओल्ड बरगी हिल्स कॉलोनी तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अशोक लीलेण्ड वर्कशॉप का मैनेजर है। वर्कशॉप में ट्रक क्रमांक एचआर 56 बी 6929 आया था, रात में सफेद रंग की कार में 3-4 अज्ञात चोर पहुंचे और ट्रक के टेंक से डीजल चोरी किया। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है ।
