मुंबई पुलिस को मिली रेलवे स्टेशनों को ‘निशाना बनाने’ की धमकी, फोन नंबर पाकिस्तान का

मुंबई, 28 अप्रैल (वार्ता) मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी भरे संदेश मिलने के बाद प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फोन करने के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर पाकिस्तान का है। रेलवे पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर पर सुबह लगभग तीन बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम इरफान बताया और कथित तौर पर रेलवे स्टेशनों और एक कार्यालय पर हमले की धमकी देते हुए नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की।इसके बाद रेलवे पुलिस ने तुरंत सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “चूंकि कॉल करने वाले ने ‘रेलवे स्टेशनों’ का जिक्र किया था इसलिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड को महत्वपूर्ण स्थानों पर भेजा गया ताकि क्षेत्रों की तलाशी ली जा सके और उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इसके अलावा सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।”

 

Next Post

प्राकृतिक खेती का सिक्किम का मॉडल देश के लिए प्रेरणा: मोदी

Tue Apr 28 , 2026
गंगटोक, 28 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्राकृतिक खेती का सिक्किम का मॉडल देश के लिए प्रेरणा है और सिक्किम की जीवन शैली, सिक्किम के संकल्प देश के भविष्य के सपने का हिस्सा बन चुके हैं। श्री मोदी राज्य के 50 स्थापना दिवस समारोह के समापन […]

You May Like