
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संभाग प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पार्टी के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों को संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
