ननि कचरा गाडी ने बाइक सवारों को कुचला

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत ब्लूम चौक में नगर निगम कचरा गाडी बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में दो घायल हो गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के मुताबिक केदार सिंह राजपूत 50 वर्ष निवासी पीपल मोहल्ला गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह छत्रपाल ग्राफिक में फ्लेक्स बनाने का काम करता है। वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनके 0842 से काम करने वाले लडक़े गोविन्द को पीछे बैठाकर फैंसिंग का काम करने मदन महल आरसी ग्राफिक्स जा रहा था.

लगभग एक बजे ब्लूम चौक क्रास कर रहा था तभी शास्त्रीब्रिज की तरफ से आ रही नगर निगम की कचरा गाड़ी क्रमांक एमपी 20 जेड एल 3340 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये सामने से उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं गोविंद गिर गये जिससे उसे हाथ पैर कंधा में चोटें आयीं तथा मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गयी है।

Next Post

डकैत 'योगी' की तलाश में चंबल के बीहड़ में उतरीं 2 'लेडी सिंघम'

Mon Oct 20 , 2025
ग्वालियर:जिले के तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जा गांव में अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ डकैत योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर गर्भवती अंजू गुर्जर का अपहरण कर लिया था. हालांकि, ग्वालियर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बानमौर के जंगल स्थित लंका पहाड़ से अंजू […]

You May Like