फर्मों पर जीएसटी छापा: 44 लाख की रिकवरी पकड़ाई

जबलपुर: केन्द्रीय जीएसटी एवं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त, जबलपुर के नेतृत्व में विशिष्ट सूचना के आधार पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के अवैध लाभ से संबंधित मामले में केन्द्रीय जीएसटी एवं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, जबलपुर की एंटी इवेजऩ शाखा द्वारा केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के अंतर्गत मेसर्स ब्राइट ट्रेडर्स गाडरवाड़ा एवं मेसर्स एस एस ट्रेडर्स करेली के परिसरों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई।

इस दौरान करदाता द्वारा से 44 लाख की आईटीसी राशि रिकवर की गई एवं टैक्सपेयर्स द्वारा विभागीय जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है। उक्त प्रकरण में आगे की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक फर्मों पर सीजीएसटी ने छापेमारी की थी। इस दौरान माल से लेकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई जिसके बाद 44 लाख की रिकवरी पकड़ाई है।

Next Post

खतरे में 68 करोड इंटरनेट यूजर के अकाउंट

Sun Dec 21 , 2025
जबलपुर: हर दिन साइबर क्राइम बढ़ रहा है। साइबर ठग प्रतिदिन नए-नए पैंतरे आजमा कर फ्रॉड कर रहे है। ठगी के मकडज़ाल मेें पढ़े लिखे लोगों के साथ भोले भाले लोग भी फंसकर अपनी जीवन भर कर जमा पुंजी गवां रहे है। साइबर ठगी के लिए जबलपुर भी हॉट स्पॉट […]

You May Like