घर पर चलाए बम, धमाके के साथ लगी आग

तोडफ़ोड़ कर भागे बदमाश, प्रकरण दर्ज
जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत भड़पुरा में बदमाशों ने एक घर पर फटाका बम चला दिए जिससे जोरदार धमाके के साथ आग लग गई, इसके बाद बदमाश घर का गेट तोडक़र फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक दयाराम बर्मन निवासी भड़पुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका घर भड़पुरा के शुरूआत में रोड के किनारे से बना हुआ है।

बीती रात करीब 10 बजे वह अपने घर के अंदर था तभी घर के बाहर रोड पर से फटाखे चलने की आवाज आई तो वह बाहर निकल कर देखा तो रितेश राजपूत निवासी खैरी, अपने दोस्तों के साथ फटाका फोड़ रहा था, जिसे उसे अपने घर के सामने फटाका फोडऩे से मना किया, क्योकि उसके पिता बीमार रहते है.

इसके बाद वह घर के अंदर आ गया तभी कुछ देर बाद रितेश और उसका दोस्त बाहर से फटाके सुलगाकर रोड से उसके घर के अंदर फेंक दिये जिससे घर के अंदर तेज आवाज हुई और जिससे घर के लोग डर गये और घर के अंदर फटाका फटने से घर में लगे पर्दा में आग भडक़ गई और पर्दा जल गया। वह और भाई राजाराम बाहर निकले तो देखा कि रितेश राजपूत और उसका दोस्त दरवाजे में तोडफ़ोड़ कर गिरा दिए और भाग गए।

Next Post

चलती ट्रेन में चाकू से 42 वार कर हत्या करने वाला गिरफ्तार

Thu Oct 30 , 2025
जबलपुर: चलती ट्रेन में चाकू से 42 वार कर हत्या करने वाले आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।27 अक्टूबर को उदना एक्स से बनखेडी की यात्रा के दौरान यात्री के मामा ससुर गोविन्द रघुवंशी व्दारा शेलेंद्र हार्डिया को चाकू से कई वार कर जानलेवा हमला कर हत्या […]

You May Like