ब्यावरा में विभाग ने नहीं रंगे स्पीड ब्रेकर, तो खुद लोगों ने कॉलेज के सामने किया सफेद पेंट

ब्यावरा। राजगढ़ रोड व अन्य जगहों पर संबंधित विभाग द्वारा वाहनों की स्पीड को नियंत्रित करने तथा किसी दुर्घटना को रोकने स्पीड ब्रेकर तो बना दिए गये किंतु इन पर थर्मोप्लास्टिक पेंट नहीं किए जाने से इन ब्रेकर से खतरा और बढ़ गया. ऐसी स्थिति से निपटने शासकीय कॉलेज के सामने ब्रेकर पर किसी के द्वारा स्वयं सफेद पेंट करवा दिया गया ताकि दूर से ही ब्रेकर नजर आने से दुर्घटना का डर न रहे.

गौरतलब है कि स्थानीय राजगढ़ बायपास चौराहा से लेकर पीपल चौराहा तक बीच-बीच में करीब आधा दर्जन स्थानों पर ब्रेकर का निर्माण पूर्व में किया गया किंतु डामर से ही ब्रेकर बनाकर उनके हाल पर छोड़ दिया गया. सडक़ की तरह ही डामर के ब्रेकर होने से यह नजर नहीं आते है. आये दिन दुपहिया वाहनों के स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होने, दुर्घटना का डर बना रहने से किसी के द्वारा बीती रात्रि को शासकीय कॉलेज के सामने स्थित स्पीड ब्रेकर पर सफेद पेंट करवा दिया गया जिससे अब यह स्पीड ब्रेकर दूर से ही नजर आने लगा है, इससे दुर्घटना का भी डर काफी हद तक दूर होगा.

विभाग ने कहा था थर्मोप्लास्टिक पेंट कराएंगे

डामर के स्पीड ब्रेकर नजर नहीं आने तथा दुर्घटना का खतरा बना रहने के चलते संबंधित विभाग द्वारा स्पीड ब्रेकर पर थर्मोप्लास्टिक पेंट कराए जाने का भरोसा दिलाया गया था किंतु महीनों गुजरने के बाद भी आज तक स्पीड ब्रेकर जस की तस अवस्था में होकर जोखिम भरे बने हुए है.

दुर्घटना का कारण बन रहे स्पीड ब्रेकर

नगर सहित राजगढ़ रोड एवं अन्य जगहों पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने तथा दुर्घटनाओं को रोकने बनाए गये डामर के स्पीड ब्रेकर स्वयं दुर्घटनाओं का कारण बन रहे है. डामर की ही सडक़ पर इन स्पीड ब्रेकर के नजर नहीं आने से आये दिन दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है. डामर की सडक़ पर उसी कलर के स्पीड ब्रेकर से वाहन चालक दग्भ्रमित हो जाते है. समीप आने पर जब स्पीड ब्रेकर दिखाई देते है और ब्रेक लगाया जाता है तो वाहन अनियंत्रित होकर फिसल जाते है, आये दिन वाहन चालक इन स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो जाते है. कई वाहन चालक चोटिल तक हो चुके है. रात के अंधेरे में यह स्पीड ब्रेकर और भी जोखिम भरे होते है.

इस संबंध मेें संबंधित विभाग का कहना है कि जल्द ही अन्य स्पीड ब्रेकर पर थर्मोप्लास्टिक पेंट कराया जाएगा ताकि दूर से ही स्पीड ब्रेकर नजर आ सके और आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो.

Next Post

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात

Tue Mar 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ छह राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन पर्यवेक्षकों […]

You May Like