किराना दुकान से 55 हजार कैश चोरी

जबलपुर। सिविल लाईन थाना अंतर्गत साई बाबा मंदिर के पीछे स्थित किराना दुकान से चोर 55 हजार नगदी चुराकर ले गए।

पुलिस ने बताया कि जय केशरवानी 49 वर्ष निवासी साउथ सिविल लाईन साई बाबा मंदिर के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी साई बाबा मंदिर के पीछे सिविल लाईन में किराने की दुकान है, बीती रात लगभग 10 बजे दुकान बंद कर चला गया था, आज सुबह लगभग 10-30 बजे अपनी दुकान खोली तो देखा दुकान के पीछे वाला कांच टूटा था, गल्ले में रखे लगभग 55 हजार रूपये गायब थे, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

छठवीं बार खून दिया, मां के लिए रक्तदान के बाद समझी अहमियत

Sat Sep 27 , 2025
पानसेमल। तहसील के ग्राम वासलियापानी निवासी अर्जुन ताराचंद सोलंकी ने जिला चिकित्सालय में 6 टी बार रक्तदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना में NSS प्रतिनिधि एवं श्री अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय पानसेमल में बी.ए. चतुर्थ वर्ष में अध्ययन कर रहे अर्जुन सोलंकी किसान परिवार से है। अर्जुन स्वच्छता जागरूकता अभियान,नशा […]

You May Like