
दमोह। 27 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर अभियान की तैयारियों हेतु बैठक एवं कार्ययोजना संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभियान के लिए पधारे नंद बाबा प्रकाश नारायण गिरी जी महाराज व प्रदेश प्रमुख श्री राम शर्मा जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को पुराना थाना परिसर से सभी गौसेवक व सनातनी एकत्रित होकर रैली में महामंत्र करते हुए. कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे तथा गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से संकलित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपेंगे.
