उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 पुलिसकर्मी सम्मानित

राउ बायपास पर हुआ था हादसा
इंदौर: पलासिया स्थित पुलिस कंट््रोल रुम में सम्मान समारोह किया गया. पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतर कार्य और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए समर्पित प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त ने 54 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया.पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन पुलिसकर्मियों ने न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है, बल्कि आम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी बेहतरीन तरीके से निभाया है.

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानूनी/प्रशासनिक) अमित सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इन पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया. ज्ञात हो कि 19 जनवरी को राऊ बायपास रोड पर एक टैंकर से अमोनिया गैस का रिसाव होने के बाद उत्पन्न खतरनाक स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 27 पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए. इनमें एसीपी गांधी नगर रूबीना मिजवानी, थाना राऊ और राजेंद्र नगर के पुलिसकर्मी, यातायात निरीक्षक, एफआरवी पायलट, और कंट्रोल रूम स्टाफ शामिल थे.

इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया. जिसमें प्रमुख रुप से साइबर सेल द्वारा करोड़ों रुपये के बैंकिंग फ्रॉड का खुलासा करने पर पुलिसकर्मी, अवैध मादक पदार्थों के मामलों में बड़ी कार्रवाई करने वाले अधिकारी. वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मी. महिला अपराधों की विवेचना और जागरूकता कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान देने वाली महिला पुलिसकर्मी. कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने पुरस्कृत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनसे अपील की कि वे इसी प्रकार ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करें

Next Post

मध्यप्रदेश को हिंदू राज्य घोषित करे सरकार

Wed Jan 22 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like