बायपास पर खड़े ट्रक में घुसी कार, सात घायल, दो की हालत गंभीर

इंदौर. बायपास स्थित बेस्ट प्राइज के सामने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही कार जा घुसी. हादसे में उत्तरप्रदेश के सात युवक घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है.

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि घटना करीब 3.30 बजे की है. प्याज से भरा ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था. इसी दौरान इंदौर से यूपी की ओर जा रही कार का चालक वाहन चलाते समय झपकी में चला गया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान अखिलेश पांडे, अंकिश सिंह, हिमांशु सिंह, रूपेश और अश्विन के रूप में हुई है. चालक के सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं उसका पैर स्टेयरिंग में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. उधर, एक अन्य सड़क दुर्घटना में इंदौर से खंडवा जा रही कार भेरूघाट के पास पलट गई. मूसाखेड़ी निवासी कमलेश अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था. चोरल के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हुए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

Next Post

राजेन्द्र नगर रेलवे फाटक आज से 8 रातों तक रहेगा बंद

Wed Dec 31 , 2025
इंदौर. राजेन्द्र नगर रेल सेक्शन में ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते लोकमान्य नगर रोड से चोथराम मंडी मार्ग के बीच स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 253 को आज से आगामी 8 रातों तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा. इस दौरान रात के समय सड़क यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित […]

You May Like