हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के आवेदन 8 जून तक भर सकेंगे

मंदसौर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा वर्ष 2025 की हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन-पत्र भरने की तिथि 8 जून तक बढ़ा दी गयी है। पहले यह तिथि 31 मई 2025 तक निर्धारित की गयी थी।

सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने बताया कि हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा में केवल अनुत्तीर्ण विषयों के लिए 8 जून 2025 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने के लिये पूर्व में जारी किये गये निर्देश यथावत लागू रहेंगे।

Next Post

बदमाशों ने किसान का किया अपहरण, चकमा देकर भागा 

Tue Jun 3 , 2025
पन्ना। तराई अंचल क्षेत्र मे फिर से बदमाशों की चहल कदमी सुनाई देने लगी है। एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जिसमें ग्राम पंचायत छतैनी के मजरा पिपरहा थाना धरमपुर निवासी किसान रामऔतार पिता उमराव पाल जो कल 2 जून की रात्रि मे छतैनी निवासी चंद्रपाल लोध के […]

You May Like