दमोह। बस को पकड़ते समय महिला सड़क पर गिर जाने पर गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर मधुर चौधरी ने बताया कि सुनीता बाई पति लीलाधर उम्र 40 वर्ष निवासी पथरिया की हालत गंभीर बनी हुई है।
अशोकनगर। जिले के प्रसिद्ध करीला धाम मंदिर में बुधवार सुबह एक बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे की मां उमा पत्नी सुनील आदिवासी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के ककरेला गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली में परिजनों के साथ मंगलवार को मां जानकी मंदिर क़रीला आई थी। उसे नौ माह का […]