कठौहुता जंगल में हाथी की एंट्री, वन विभाग अलर्ट; सर्च ऑपरेशन तेज

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन विकासखंड अंतर्गत कठौहुता के जंगल में शनिवार को हाथी की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सूचना मिलते ही विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बताया गया कि सुबह जंगल क्षेत्र में हाथी के पदचिन्ह और गतिविधियां देखी गईं, जिसके बाद आसपास के गांवों में एहतियातन मुनादी कराई गई। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। टीम ड्रोन और ट्रैकिंग के माध्यम से लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या फसल नुकसान से बचाव किया जा सके। गौरतलब है कि पिछले 7 दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही की खबरें मिल रही थीं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Next Post

ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Sat Feb 21 , 2026
सिंगरौली।बरगवां थाना क्षेत्र के कसर-गांगी मार्ग में आज दिन शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे ट्रक के टक्कर से एक बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है। वहीं उक्त घटना को […]

You May Like