जकार्ता, 04 मार्च (वार्ता) बैंक इंडोनेशिया (बीआई) ने मंगलवार को घोषणा की कि इंडोनेशियाई और ऑस्ट्रेलियाई वित्तीय संस्थानों ने अपनी द्विपक्षीय मुद्रा स्वैप व्यवस्था (बीसीएसए) को लेकर समझौता किया है।
बीआई के गवर्नर पेरी वारजियो और रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया (आरबीए) के गवर्नर मिशेल बुलॉक ने नवीनीकृत व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए, जो 04 मार्च से शुरू होकर पांच साल तक चलेगी।
बीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा,“बीसीएसए दोनों केंद्रीय बैंकों के बीच 10 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और इसी मूल्य के इंडोनेशियाई रुपियाह के मूल्य के साथ स्थानीय मुद्राओं के आदान-प्रदान को सक्षम बनाता है।” यह सौदा दिसंबर 2015 में शुरू हुए सहयोग को आगे बढ़ाता है। नवीनीकरण दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लाभ के लिए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने के लिए बीआई और आरबीए की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
इसमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा, बीआई चीन, दक्षिण कोरिया और मलेशिया सहित क्षेत्र के अन्य केंद्रीय बैंकों के साथ स्थानीय मुद्रा सहयोग में संलग्न है।

