चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार और एकजुट है कांग्रेस: पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनावों में जीत हासिल करने के लिए पूरी मजबूती के साथ तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता का बढ़ता समर्थन और संगठन की मजबूती प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

दतिया में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटवारी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों तथा जनहित के मुद्दों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

पटवारी ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक दबाव, लगातार न्यायालयों के चक्कर और विभिन्न षड्यंत्रों के बावजूद कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, जनता के विश्वास और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है।

दतिया की जनता का उल्लेख करते हुए पटवारी ने कहा कि ढाई वर्ष पहले मतदाताओं ने भाजपा के “अहंकार” को नकारते हुए कांग्रेस पर भरोसा जताया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार भी जनता अन्याय और लोकतंत्र विरोधी सोच को अस्वीकार कर कांग्रेस का समर्थन करेगी।

सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, साहब सिंह गुर्जर, कैलाश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

नाराहट में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

Sat Jul 4 , 2026
ललितपुर। जनपद के पाली तहसील अंतर्गत नाराहट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र […]

You May Like