जबलपुर। बेलखाड़ू खैरी स्थित अश्वनी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवक शेखर चौधरी की मौत हो गई। शेखर झगरा कोयला भट्टा का रहने वाला बताया गया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज को लेकर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर कटंगी टीआई गोपिंद्र सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी एसआई अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा।
Next Post
एक माह के दौरान 26 लाख की अवैध शराब बरामद
Sat Oct 3 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे एक माह के दौरान आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 49 के तहत कुल 54 प्रकरण कायम किए गए जिनमें 1945.21 ब ली अवैध मदिरा जिसकी अनुमानित कीमत […]

You May Like
-
6 months ago
भाजपा के संरक्षण में बढ़ रहे महिला अपराध : डॉली