धर्म को बचाने क्रांतिकारी कथावाचकों की जरूरत

सीहोर। सनातन धर्म वैदिक धर्म हमारी संस्कृति संस्कार वेद पुराण शास्त्र गुरु परंपरा और गौ माता भारत माता की रक्षा के लिए, मोहित राम पाठक जैसे कथावाचक की आवश्यकता है. ऐसे कथावाचक जो धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा गौ माता की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं हमें इनका साथ देना चाहिए.

उक्त उद्गार ग्राम बड़ी कुलास में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं श्री शिव महापुराण कथा के दौरान संत कटारे बाबा ने व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि कथा वाचक पं. मोहितराम पाठक ने शिव महापुराण की कथा के विश्राम दिवस शिव महापुराण की महिमा भगवान गणेश रुद्राक्ष बिल वृक्ष पार्थिव शिवलिंग पूजन शिव नेवेद्य शिव नाम भस्म की महिमा एवं गौ माता की महिमा का वर्णन किया. शिवमहा पुराण हिंदू धर्म के 18 प्रमुख महापुराणों में से एक है, जो भगवान शिव और माता पार्वती की महिमा, उनके कल्याणकारी स्वरूप, ज्योतिर्लिंगों और भक्त-वत्सलता का वर्णन करता है. इसमें शिव के अवतारी रूपों, सृष्टि उत्पत्ति, और रुद्राक्ष, भस्म की महिमा का उल्लेख है, जो मोक्ष और सुख प्राप्ति का साधन माना जाता है. यज्ञ एवं कथा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण पधारे एवं भंडारा में प्रसाद ग्रहण की. अंत में आभार गजराज सिंह वर्मा एवं परिवार ने व्यक्त किया.

Next Post

लंबे इंतजार के बाद वार्ड 13 में शुरू हुआ सड़क निर्माण, क्षेत्रवासियों में हर्ष

Sun May 3 , 2026
सीहोर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में शनिवार को सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ. लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क प्रवीण राठौर के घर से लेकर बबलू सेन के घर तक निर्मित की जाएगी. लंबे समय से इस मार्ग […]

You May Like