जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं माढ़ोताल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई 40 कार्टून में 4 हजार 800 बाटल मेक्काटस कप सिरफ (कोडीन) फासपेट कीमती 8 लाख 64 हजार रूपये के जप्त किए है।
टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि व्हीआरएल ट्रांसपोर्ट कटंगी रोड टाटा शोरूम के पास प्रतिबंधित कफ सिरप रखी हैं, सूचना पर काईम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल व ड्रग निरीक्षक देवेन्द्र जैन के साथ संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान कटंगी रोड स्थित टाटा शोरूम के पास दबिश दी गई वी.आर.एल. ट्रांसपोर्ट के केशियर सुमित यादव पिता संतोष यादव 25 वर्ष निवासी चुंगी नाका साई डेयरी के पास किराये के मकान से प्रतिबंधित मैक्का टस कफ सिरप के भेजने वाली फर्म एवं मांगने वाले के संबंध में जानकारी प्राप्त ट्रांसपोर्ट से बिल, बिल्टी, जीएसटी इनवाईस प्राप्त की गयी.
जिसमें मैक्काक्योर फार्माशिस्ट खसरा नम्बर 1890 मौजा अरकेडिया ग्रान्ट पांचावाटून प्लाट नम्बर 5 सुमेरू बिहार शिमला वायपास रोड देहरादून उत्तराखण्ड से हिमांशु झा के द्वारा प्रतिबंधित मैक्का-टस कफ सिरप की 40 कार्टून (पेटियां) को मेसर्स सचिन मेडिकोज ग्राम गुबरा थाना जबेरा जिला दमोह के नाम से बुक करवाया गया है। प्रतिबंधित मैक्का-टस कफ सिरफ रखने के संबंध में व्ही.आर.एल. ट्रांसपोर्ट कटंगी रोड़ शौरूम के पास माढ़ोताल से जानकारी प्राप्त की गई जिस संबंध में केशियर सुमित यादव से पूछताछ कर बताया कि उक्त माल के संबंध में मेसर्स सचिन मेडिकोज के मोबाइल नम्बर में माल ले जाने के लिये मोबाइल फोन से सम्पर्क किया गया जिनके द्वारा मोबाइल से पुनः कॉल कर बताया गया कि सोमवार को माल की डिलेवरी लेने कहा गया था। लगभग 8 लाख 64 हजार रूपये की जप्त करते हुये सुमित यादव, मेसर्स सचिन मेडिकोज ग्राम गुबरा थाना जबेरा जिला दमोह, हिमांशु झा, मैसर्स मैक्काक्योर फार्माशिस्ट देहरादून उत्तराखण्ड के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
