
शिवपुरी। उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय पोहरी का निरीक्षण कर रिकॉर्ड, साफ-सफाई और विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति और रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ समय-सीमा में मिले।
कृषक पंजीयन, फसल बीमा और प्राकृतिक खेती की गतिविधियों की भी समीक्षा हुई। उन्होंने उर्वरक व बीज की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखने तथा डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके और कॉम्प्लेक्स उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। सीमित सिंचाई जल को देखते हुए चना, मसूर, सरसों और अलसी जैसी कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई।
