क्वार्टरफाइनल में झारखंड़, महाराष्ट्र और मिजोरम में जीत दर्ज की

पंचकूला, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के रविवार को खेले गये झारखंड, महाराष्ट्र और मिजोरम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं

आज यहां खेले गये दिन के पहले क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में झारखंड ने डिवीजन ‘ए’में मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया। झारखंड की ओर से कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने (चौथे) मिनट में मैच का पहला गोल किया, उसके बाद रजनी केरकेट्टा ने (41वें) और प्रमोदनी लाकड़ा ने (59वें) मिनट में एक-एक गोल किया। वही मध्य प्रदेश की ओर से करिश्मा यादव ने (55वें) मिनट में सांत्वना गोल किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 5-0 से हराया। कर्नाटक की ओर से आकांक्षा सिंह ने (41वें, 54वें) मिनट में गोल किए। प्रियंका वानखेड़े ने (30वें) मिनट में, काजल सदाशिव अटपडकर ने (44वें) मिनट और योगिता बोरा ने (59वें) मिनट में एक-एक गोल करके कर्नाटक को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिजोरम ने बंगाल को एक करीबी मुकाबले में 1-0 से हराया। दोनों टीमों ने पूरे खेल में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मिजोरम की ओर से दीपिका ने (50वें मिनट) खेल का एकमात्र गोल कर जीत दर्ज की।

Next Post

ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा के लिए है तैयार

Mon Mar 10 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, (वार्ता) ईरान अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के संभावित सैन्यीकरण के बारे में चिंताओं पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन इसे खत्म करने के उद्देश्य से विचारों पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी मिशन ने रविवार को यह जानकारी […]

You May Like