होटल और डेयरियों से लिए गए पनीर-दूध के सैंपल, गंदी मेस चलाने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को नोटिस

भोपाल। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्री राम कृष्ण मेडिकल कॉलेज की मेस का औचक निरीक्षण किया. यहां पर दृषित खाने की शिकायत मिली थी. वहां किचिन में गंदगी पाई गई, दाल चावल के सेंपल लिए गए. उसके बाद प्रबंधन को पाई गई कमियों को दूर करने का नोटिस दिया. वहीं गत माह खाद्य पदार्थो में मिलावट पर सख्त कार्रवाई के केन्द्रीय खाद्य सुरक्षा एंव मानक प्राधिकरण के द्वारा अदेश जारी किये गए थे. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जिसमें डेयरी, रेस्टोरेन्ट सहित एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर छापे मारी की. जिसमें हूजूर तहसील की ग्राम पंचायत पुरा छिंदवाड़ा में धनगर दूध डेयरी एंव श्री कान्हा डेयरी से मिलावट होने की आशंका के चलते दूध के नमूने लिये. वहीं चाय-लीला से आईस टी, शाही पिण्ड से पनीर एंव मिक्स वेज, शिखा होटल एंड रेस्टोरेंट से पनीर, मावा बाटी, पनीर की ग्रेवी, तुअर दाल, मसाले, चावल, बूंदी के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स भेजे गए.

इनका कहना है

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में कमिया पाई गई, उन्हें नोटिस दिया गया है. खाद्य पदार्थो के मिलावटी होने की आशंका से जांच हेतु नमूने लिए गए.

पंकज श्रीवास्तव, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर किया हर्ष व्यक्त

Sat Feb 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान के चीता परिवार में 5 शावकों के जन्म पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में एक और अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की गई है। मादा चीता […]

You May Like