पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेमियन मार्टिन की हालत में चमत्कारी सुधार हुआ है, वे कोमा से बाहर आकर बात करने में सक्षम हो गए हैं। यह जानकारी एडम गिलक्रिस्ट ने दी है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एवं 2003 विश्व विजेता टीम के सदस्य डेमियन मार्टिन की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। डेमियन मार्टिन अब कोमा से बाहर आ चुके हैं और इलाज के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अब बात भी करने लगे हैं। मेनिन्जाइटिस से जूझने के मार्टिन कोमा में चले गए थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने उनके हेल्थ के बारे में अपडेट दी।
गिलक्रिस्ट ने बताया कि मेनिन्जाइटिस की पुष्टि होने के बाद मार्टिन को गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीत में कहा, “पिछले 48 घंटों में अविश्वसनीय बदलाव देखने को मिला है। इलाज असर दिखा रहा है और वह अब बात करने में सक्षम हैं। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।”
