शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप टीम में क्यों नहीं मिला मौका?

सैयद किरमानी ने शुभमन गिल की टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन न होने पर कहा कि हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को नहीं चुना गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद किरमानी का मानना है कि हर एक खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन ऐसे समय में उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने आईएएनएस से कहा कि हमारे देश में मुकाबला बहुत कड़ा है, और यह बहुत अच्छी बात है। हर रोल के लिए तुरंत रिप्लेसमेंट मौजूद हैं, चाहे वह ऑलराउंडर हो, गेंदबाज हो, स्पिनर हो, बैट्समैन हो, या कप्तान हो। टीम में दो या तीन संभावित कप्तान हैं, जिनमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।

Next Post

72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में 1000 से ज्यादा खिलाड़ी और 58 टीमें

Mon Jan 5 , 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन किया। 4-11 जनवरी तक वाराणसी में आयोजित इस प्रतियोगिता में 58 टीमें और 1000 खिलाड़ी भाग लेंगे। 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4-11 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा, […]

You May Like

मनोरंजन