18वीं चैलेंजर ट्रॉफी पर श्रीजी ग्रीन सीहोर का कब्जा, फाइनल में ग्रीन पैराडाइज भोपाल को 60 रनों से हराया

भोपाल। महेश्वर खेलकूद शिक्षक एवं सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित 18वीं चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार सुबह श्रीजी ग्रीन सीहोर और ग्रीन पैराडाइज भोपाल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीजी ग्रीन सीहोर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य अग्रवाल ने शानदार 64 रन बनाए, जबकि आदर्श ने 49 और विकास ने 33 रनों का योगदान दिया। ग्रीन पैराडाइज की गेंदबाजी में योगेश ने 2 विकेट लिए, वहीं रवि, सचिन और हुसैन को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन पैराडाइज भोपाल की टीम 148 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से रवि नरवरे ने सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि दिव्यांशु ने 29 और सचिन ने 19 रनों का योगदान दिया। श्रीजी ग्रीन की घातक गेंदबाजी में अमित शर्मा ने 3 विकेट झटके, नीरज और हेमंत को 2-2 विकेट मिले, जबकि विशाल और अनंत ने 1-1 विकेट लिया।

इस तरह श्रीजी ग्रीन सीहोर ने फाइनल मुकाबला 60 रनों से जीतकर 18वीं चैलेंजर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अनंत अग्रवाल को शानदार प्रदर्शन के लिए एलआईसी मैन ऑफ द फाइनल चुना गया।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण पी.सी. शर्मा एवं अरणेश्वर सिंह देव बाबा साहब के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अनंत मेवाड़ा को, बेस्ट बैटर का पुरस्कार रवि नरवरे को तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब विकास को प्रदान किया गया।

Next Post

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट राय सिंह की कार में टक्कर मारी

Fri Dec 26 , 2025
ग्वालियर। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट राय सिंह बौद्ध की निजी गाड़ी में एक अज्ञात कार द्वारा जबरदस्त टक्कर मारी, गाड़ी में लगभग 4 से 5 लोग सवार थे हालांकि किसी को चोट नहीं आई। गाड़ी का पीछे का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रदेश महासचिव […]

You May Like