
ग्वालियर। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट राय सिंह बौद्ध की निजी गाड़ी में एक अज्ञात कार द्वारा जबरदस्त टक्कर मारी, गाड़ी में लगभग 4 से 5 लोग सवार थे हालांकि किसी को चोट नहीं आई। गाड़ी का पीछे का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रदेश महासचिव एडवोकेट रायसिंह ने बताया कि यह टक्कर षडयंत्र पूर्वक मुझे जान से मारने की साजिश थी, क्योंकि लगातार वे जिला एवं सत्र न्यायालय ग्वालियर में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं जिसको लेकर कुछ विरोधी लोगों द्वारा उन्हें जान से मारने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह साजिश एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा रची गई है। उनके ऊपर कोर्ट के अंदर भी हमला करवाया गया, उन्होंने कई बार पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है और स्वयं की सुरक्षा के लिए मांग भी की है लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
