
भोपाल। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 74 स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी के मंदिर परिसर में मंदिर के शेड और चबूतरे के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों के बेहतर रखरखाव के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर भानपुर मंडल अध्यक्ष नीलेश गौर, मंडल महामंत्री पूनम प्रजापति, रविशंकर लोधी, वार्ड 74 की पार्षद श्रीमती शकुन सिंह, राजू लोधी, मंडल उपाध्यक्ष मोहन चौकसे, मीडिया प्रभारी रामआशीष, बूथ संयोजक विनोद शिवहरे सहित कृष्णा विहार कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक, महिला शक्ति एवं बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।
