विजयनगर में जन्मदिन विवाद में देर रात 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

इंदौर: विजयनगर क्षेत्र के स्कीम नंबर 54 में बुधवार देर रात एक 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना का शिकार पार्थ दीवान था, जो अपने दोस्त चिराग की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने वहां शराब पीने पहुंचा था.थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बतायाकि पार्टी के दौरान पार्थ का कुछ युवकों से मामूली विवाद हुआ. शुरू में झगड़ा कहासुनी तक सीमित रहा, लेकिन बाद में बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया.

पार्थ बचने के लिए भागा, लेकिन करीब 50 मीटर आगे तीन आरोपियों ने उसे घेर लिया और सीने पर कई चाकू वार किए. घायल पार्थ को मौके पर मौजूद लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने घटना के सिलसिले में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें पार्थ के दोस्त भी शामिल थे. शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है.
आरोपी लविश वाडे की गिरफ्तारी
पुलिस ने लविश वाडे को पकड़ने में डिजिटल और तकनीकी जांच का सहारा लिया. आरोपी घटना के बाद वाइन शॉप से शराब खरीद रहा था और डिजिटल पेमेंट से उसकी पहचान पुलिस के सामने आ गई. सीसीटीवी फुटेज से भी उसकी पुष्टि हुई. पुलिस जब रात में पुराने पते पर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला, लेकिन सुबह-सुबह कालिंदी गोल्ड सिटी से उसे हिरासत में लिया.

उस समय लविश खून से सने कपड़े बदलकर सो रहा था. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसके दोस्त निकुंज और एक अन्य युवक ने सड़क पर हुए विवाद के बाद पार्थ की हत्या की थी. लविश खुद सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है, लेकिन इस बार सीसीटीवी में कैद होकर पकड़ में आ गया. पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Next Post

बरगवां पुलिस ने अवैध रेत से भरे हाईवा को दबोचा

Thu Oct 9 , 2025
बरगवां: बरगवां पुलिस ने बीती रात तालाब के पास घेराबंदी कर एक हाईवा वाहन को पकड़ा, जिसमें अवैध रूप से रेत भरी हुई थी। चालक के पास कोई दस्तावेज न होने पर पुलिस ने वाहन और रेत को जप्त कर दिया। पुलिस ने चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला […]

You May Like