26 मई से शिवपुरी-ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट अब प्रतिदिन चलेगी

भोपाल: रेलवे ने अहम निर्णय लेते हुए शिवपुरी-ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अब सप्ताह के सातों दिन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अब तक सप्ताह में केवल पांच दिन चलाई जा रही थी। इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नई व्यवस्था 26 मई 2025 से प्रभावी होगी।

कुछ समय पहले गुना के रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य अनुराग शर्मा द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (12197/12198) को भी प्रतिदिन चलाने की मांग उठाई गई थी। जिसके बाद सिंधिया ने रेल मंत्री को पत्र लिखा और संबंधित रेल सेवाओं की बहाली व विस्तार के लिए आग्रह किया था। जिस पर रेल मंत्रालय ने त्वरित निर्णय लेते हुए ग्वालियर-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सप्ताह में सातों दिन चलाने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की है।

Next Post

मीनाक्षी गोयल एक्सीलेंट अवॉर्ड से अलंकृत

Thu May 22 , 2025
ग्वालियर:लायंस इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई 1 की और से रीजन श्याम की चेयरपर्सन मीनाक्षी गोयल को एक्सीलेंट अवॉर्ड से अलंकृत किया गया। ये अवॉर्ड पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर जे पी सिंह और प्रांतपाल सुनील अरोड़ा द्वारा दिया गया। क्लब सचिव हरिओम सिंघल ने बताया ये अवॉर्ड उन्हें लायनवाद के प्रति समर्पण […]

You May Like