शिक्षा और संस्कारों का केंद्र बना नवीन विद्या मंदिर व एनवीएम हॉस्टल

गुना: शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा नवीन विद्या मंदिर स्कूल और एनवीएम हॉस्टल आज गुना के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और कड़े अनुशासन के कारण इस संस्थान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि स्कूल और हॉस्टल एक-दूसरे के ठीक सामने संचालित होते हैं, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में आवास और शिक्षा की सुविधाएं एक ही परिसर में मिल जाती हैं। यही कारण है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अभिभावक अपने बच्चों को यहां पूर्ण विश्वास के साथ प्रवेश दिलाते हैं।

संस्थान न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों पर भी विशेष जोर देता है। यहां नियमित अंतराल पर हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड और सामूहिक यज्ञ जैसी धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों में बेहतर संस्कार और अनुशासन विकसित होता है। स्कूल का परीक्षा परिणाम निरंतर शत-प्रतिशत रहना इसकी श्रेष्ठता का प्रमाण है। हॉस्टल की व्यवस्थाओं की बात करें तो यहां पौष्टिक खानपान के साथ-साथ पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्कूल के बाद छात्रों को प्रतिदिन करीब 10 घंटे की अतिरिक्त ट्यूशन दी जाती है, जिसमें शिक्षक रात 11 बजे तक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं।

संस्थान के संचालक नवीन सक्सेना ने बताया कि अभिभावकों से मिलने वाला फीडबैक, जैसे बच्चों का मोबाइल छोड़कर पढ़ाई में रुचि लेना, उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्राचार्य रीना सक्सेना के अनुसार, बच्चों को कच्ची मिट्टी की तरह सही मार्गदर्शन और संस्कार देकर एक बेहतर इंसान बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। कम शुल्क में उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के कारण यह संस्थान छात्रों और अभिभावकों की पहली पसंद बना हुआ है।

Next Post

नकली टाटा नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 840 पैकेट जब्त

Tue Apr 14 , 2026
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली टाटा नमक बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. मौके से 840 पैकेट नकली नमक, 1850 किलो कच्चा नमक और भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री व मशीनरी जब्त की गई है.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया […]

You May Like