पेरिस, 27 मई (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच पर जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की।
कोर्ट फिलिप चैटरियर में सोमवार को तीन महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम मैच खेल रहे इटली के सिनर ने अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी रिंडरकनेच को 6-4, 6-3, 7-5 से हराया।
दूसरे दौर में सिनर का मुकाबला फ्रांस के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रिचर्ड गैस्केट से भिड़ेगे।
मैच के बाद सिनर ने कहा कि पहले दौर के मैच कभी भी आसान नहीं होते। मैं विशेषकर तीसरे सेट में इस स्थिति से निपटने के तरीके से बहुत खुश हूं। उसने सर्विस के दौरान कुछ गलतियाँ कीं, जिससे मुझे कुछ मदद मिली।”
