जबलपुर: रेत कारोबारी की बर्थडे पार्टी में गुर्गों ने तमंचे लहराते हुए दनादन हर्ष फायरिंग की थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद भेड़ाघाट पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमें कारोबारी के खास शूटर समेत तीन को आरोपी बनाया गया है।जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी को रेत कारोबारी पुष्पराज सिंह लोधी का जन्मदिन था।
वैभव होटल में जश्न मनाया जा रहा था। केक काटने के बाद गुर्गों ने हर्ष फायरिंग की। 12 बोर और तमंचों से फायरिंग हुई। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। मामला पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय तक पहुंचा जिसके बाद मामले में भेड़ाघाट थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए गए। मामले मेें जांच के बाद पुष्पराज समेत उसके करीबी राजेश राजपूत( शूटर ), विमलेश महाराज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
