घायल मोर को इलाज के बाद जंगल में छोड़ा

उमरिया: बांधवगढ़ के पनपथा बफर क्षेत्र में एक घायल मोर को स्वस्थ कर जंगल में छोड़ दिया गया है। टाइगर रिजर्व के गश्ती दल को 14 अप्रैल को वन मार्ग के किनारे यह घायल मोर मिला था। पनपथा बफर परिक्षेत्र कार्यालय में मोर का इलाज शुरू किया गया।

डॉक्टरों की टीम ने राष्ट्रीय पक्षी की 10 दिनों तक देखभाल की। इस दौरान उसे चम्मच से पानी और दवाई दी गई। पनपथा बफर परिक्षेत्र के अधिकारी एस एस मार्को के अनुसार मोर को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसके व्यवहार की निगरानी की गई, सुबह उसे खुसरिया के जंगलों में एक तालाब के किनारे छोड़ा गया।

Next Post

MP के पहले माईनिंग कॉलेज में होगी डिजिटल लाइब्रेरी और छात्रवास की सुविधा

Sat Apr 26 , 2025
सिंगरौली: 60 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले एवं प्रदेश के पहले निर्माणाधीन माईनिंग कॉलेज तियरा में डिजिटल लाइब्रेरी और छात्रवास की सुविधा भी होगी जिसका सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा निरीक्षण किया जाकर संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी को निर्देश दिए कि चल रहा […]

You May Like