चोरी के शक में बालकों को निर्वस्त्र कर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर : पाटन बगदरी फॉल में चोरी के शक मेें दो बालकों की बेरहमी से पिटाई की बल्कि निर्वस्त्र कर उन्हें पीटा गया। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया । इसके बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।जानकारी के अनुसार पाटन निवासी दोनों नाबालिग बगदरी फॉल घूमने पहुचे थे। तेंदखेड़ा से युवाओं की टोली भी घूमने पहुंची थी। युवकों ने अपने कपड़े वाटर फॉल के पास रखे थे और स्नान करने चले गए थे।

जब वह लौटे तो उन्होंने कपड़ों में रखी नगदी चोरी होने का हल्ला मचाया और वहां खड़े दो बालकों को दबोच लिया जिन पर उन्होंने चोरी का शकर जाहिर करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी । इस दौरान बालक मिन्नते करते रहे, कहते रहे कि उन्होंने चोरी नहीं की है लेकिन युवकों ने उनकी एक न सुनी और निर्वस्त्र कर उनकी पिटाई की बल्कि इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Next Post

रपटे से करारी नदी में बहे बाइक सवार 

Fri Sep 4 , 2026
सतना :पिछले पखवाड़े भर से अधिक समय से जारी बारिश का दौर हलांकि गुरुवार को थमता नजर आने लगा. लेकिन उफान पर आए नदी नालों के चलते दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में बाइक सवार 2 लोगों के करारी नदी पर बने रपटे […]

You May Like