रपटे से करारी नदी में बहे बाइक सवार 

सतना :पिछले पखवाड़े भर से अधिक समय से जारी बारिश का दौर हलांकि गुरुवार को थमता नजर आने लगा. लेकिन उफान पर आए नदी नालों के चलते दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में बाइक सवार 2 लोगों के करारी नदी पर बने रपटे से बह जाने की जानकारी से हडक़ंप मच गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरी गांव के निवासी राजकुमार लोधी पिता फूलचंद्र उम्र 34 वर्ष और पुष्पेंद्र लोधी पिता नरेंद्र  उम्र 25 वर्ष की रिश्तेदारी में गमी हो गई थी. जिसके चलते वे अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए ग्राम पिपरी कला जा रहे थे.

बताया गया कि जब बाइक सवार दोनों लोग ग्राम पंचायत मतरी पतौरा के निकट भरहुत मार्ग पर पहुंचे तो करारी नदी का पानी रपटे के ऊपर से बह रहा था. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने बाइक को रपटे के पानी में उतार दिया. कुछ दूर आगे जाने पर पानी के तेज बहाव की वजह से उनकी बाइक असंतुलित हो गई और देखते ही देखते वे बाइक समेत फिसलते हुए नदी में जा गिरे. घटना होती देख ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी. उचेहरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन प्रारंभ की. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार परमानंद तिवारी भी मौके पर पहुंच गए. बताया गया कि दोनों लोगों की तलाश जारी रही. लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते सफलता नहीं मिल सकी.

Next Post

नेहरू स्टेडियम विवाद: 2018 से अब तक हुए सभी गैर-खेल आयोजनों की सूची सार्वजनिक हो

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल: इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राहुल गांधी के कार्यक्रम को हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर अनुमति नहीं दिए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कानून और न्यायालय के आदेश का सम्मान करती है, […]

You May Like