इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उससे सोशल मीड़िया पर पहले दोस्ती को. इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती है. कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक आयुष पसथारिया से हुई. आयुष ने युवती से इंजीनियरिंग का छात्रा बताया. दोनों के आनलाइन माध्यम से बातचीत शुरू और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया. पीड़िता का आरोप है कि आयुष ने अप्रैल महीने उसे अपने बुलाया था, जहां आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि आयुष लगातार उसका शोषण कर रहा था. इससे परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में पिपलानी थाना पुलिस की जांच जारी है.

Next Post

तस्करी में फरार आदतन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की अवैध शराब   

Thu May 7 , 2026
भोपाल। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने गुरूवार को अवैध शराब की तस्करी में फरार आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास मौके पर मिली अवैध शराब को भी जब्त किया गया. पुलिस के मुताबिक पुलिस रात्रि गश्त के दौरान कस्बा क्षेत्र के अचारपुरा मेन रोड हज्जामपुरा के सामने कार में […]

You May Like