
भोपाल। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने गुरूवार को अवैध शराब की तस्करी में फरार आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास मौके पर मिली अवैध शराब को भी जब्त किया गया.
पुलिस के मुताबिक पुलिस रात्रि गश्त के दौरान कस्बा क्षेत्र के अचारपुरा मेन रोड हज्जामपुरा के सामने कार में बैठा एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा था. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी की कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट पर तीन पेटियों में अवैध शराब रखी मिली, जिसमें दो पेटियों में देशी शराब के 50-50 क्वार्टर और एक पेटी में देशी मसाला मदिरा के 50 क्वार्टर रखे मिले. अवैध शराब की अनुमानित कीमत 2,350/- रूपए बताई गई, जिसे जब्त किया गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम असद खान उर्फ चीनू (25) निवासी नेहरू नगर बताया. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी लक्की के साथ 10 पेटी अवैध शराब लेकर बेचने आया था, जिसमें से 7 पेटी शराब अचारपुरा और मीना चौराहा के बीच पुलिया के पास झाड़ियों में छुपाकर रखी गई है. आरोपी के बताये गये स्थान पर पहुंचकर झाड़ियों में छुपी 7 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद कर जब्त किया गया. आरोपी का साथी लक्की घटना स्थल से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है.
