पटना जू में जानवरों के लिये किये गये विशेष इंतजाम

पटना, 24 अप्रैल (वार्ता) बढ़ती गर्मी को देखते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू में जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

गर्मी से बचाव को देखते हुए जू प्रशासन ने वन्यप्राणियों को ठंडक प्रदान करने की व्यवस्था को बढ़ा दिया है, साथ ही जानवरों के खानपान में भी काफी बदलाव किए हैं।

जू प्रशासन के अनुसार, विभिन्न बाड़ों में कूलर लगाए गए हैं, जिससे जानवरों को गर्म थपेड़ों से राहत मिल सके। खासतौर पर उन जानवरों पर ध्यान दिया जा रहा है, जो गर्मी को लेकर अधिक संवेदनशील होते हैं। इनके आहार में भी मौसम के अनुसार परिवर्तन किया गया है।

मांसाहारी वन्यजीव जैसे शेर, तेंदुआ, लकड़बग्घा, स्मॉल कैट, हिमालयन भालू, स्लॉथ बियर, चिम्पांजी, हुलॉक गिब्ब्न और बाघ के नाईट हाउस में कुल 17 कूलर के साथ 53 फैन भी लगाए गए हैं। सभी नाईट हाउस में रह रहे भालू, बाघ इत्यादि वन्यजीवों के शरीर पर निरंतर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सरीसृप प्रजाति के वन्यजीवों जैसे अजगर, कोबरा, वाइपर, धामीन आदि के सेल में फर्श पर पानी का निरंतर छिड़काव किया जा रहा है।

 

Next Post

नीतू सामरा बनीं नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की अंतरिम सीईओ

Fri Apr 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) ने शुक्रवार को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नीतू सामरा को अपना अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। श्रीमती सामरा को क्रिस्टोफ श्नेलमैन की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है जो अगस्त 2020 से उत्तर प्रदेश के […]

You May Like