श्री अमरनाथ यात्रा के 3,632 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू, 18 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में चल रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 3,632 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि 3,632 तीर्थयात्री आज सुबह जम्मू आधार शिविर से 148 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। इस जत्थे में बालटाल के लिए 1,008 और पहलगाम के लिए 2,624 तीर्थयात्री शामिल थे। वे कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा के लिए रवाना हुए।

यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने मिलकर इंतज़ाम किए है। श्री अमरनाथ जी यात्रा ने सिर्फ़ 15 दिनों में साढ़े तीन लाख का आंकड़ा पार करके एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गत दो जुलाई को जम्मू से यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

.....

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : सीएम डॉ यादव

Sat Jul 18 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचारों के साथ लगातार नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह स्काई रूट एयरोस्पेस द्वारा तैयार किए गए देश के पहले निजी […]

You May Like