बाणसागर यूपी कैनाल में युवक बहा, सर्चिंग 

सीधी। जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़खरा 740 निवासी सत्यसेन पाल के 19 वर्षीय पुत्र अभयलाल पाल के ममदर के पास जूड़ा नाला स्थित यूपी कैनाल (बाणसागर नहर) में बह जाने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी, रामपुर नैकिन थाना प्रभारी, पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। प्रशासन द्वारा यूपी कैनाल का पानी बंद कराया गया, लेकिन जलस्तर कम होने में समय लगने के कारण और अंधेरा होने से रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। अब सोमवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। यह कोई पहला हादसा नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से बाणसागर की यह नहर अनेक लोगों की जान ले चुकी है। इसके बावजूद खतरनाक स्थानों पर न पर्याप्त बैरिकेडिंग है, न चेतावनी बोर्ड और न ही स्थायी सुरक्षा व्यवस्था। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि बाणसागर नहर के संवेदनशील स्थलों पर तत्काल बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Next Post

विहिप ने किया रांझी थाने का घेराव

Sun Jul 5 , 2026
जबलपुर। बढ़ते अपराध, महिलाओं के साथ अभद्रता, शराबखोरी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को रांझी थाने का घेराव कर दिया । संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रांझी थाना क्षेत्र में खुलेआम छलकते जाम, महिलाओं के साथ अभद्रता और चोरी की बढ़ती वारदातों ने स्थानीय निवासियों […]

You May Like