चितरबई कला में नदी से अवैध रेत उत्खनन, दो ट्रैक्टर जब्त

सिंगरौली: जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने चितरबई कला क्षेत्र में नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते पाए गए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। वहीं पिपरा झापी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जब्त किए गए तीनों वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस चौकी खुटार में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Next Post

ननि ठेकेदार का अचानक अपडेट हुआ मोबाइल, खाते से उड़ी रकम

Tue Sep 8 , 2026
जबलपुर: केंट थाना अंतर्गत राजीव गांधी नगर निवासी नगर निगम ठेकेदार का अचानक मोबाइल अपडेट हो गया और खाते से 88542 रूपए ठग ने निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक वीरेन्द्र बावरिया 46 वर्ष निवासी मकान नंबर 13 राजीव गांधी नगर ने शिकायत की कि वह नगर निगम में ठेकेदारी करता […]

You May Like