इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र में बिजली कंपनी की सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार ग्राम बडियाकीमा स्थित पावर ग्रिड पर आरडीएसएस योजना के तहत 11 केवी और 33 केवी लाइन डालने का काम चल रहा था.
शिकायतकर्ता 40 वर्षीय शत्रुघन झारिया, निवासी श्रीकृष्णा कुंज, भवरसला ने बताया कि वहां रखे करीब 5 किलोमीटर लंबे रेबिड कंडक्टर को अज्ञात चोर चुराकर ले गए. चोरी हुई सामग्री की कीमत बाद में आंकी जाएगी. खुड़ैल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एमपीईबी एक्ट की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
