सतना: सतना जिले में इस वर्ष 1 जून से 18 सितंबर तक 1022.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1255.9 मि.मी. सोहावल (रघुराजनगर) में 864.3 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 1259.3 मि.मी, बिरसिंहपुर में 822.9 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 1022.1 मि.मी., नागौद में 1255.8 मि.मी., जसो (नागौद) में 541 मि.मी. एवं उचेहरा में 1155.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 761.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
Next Post
राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत परीक्षण शिविर में शामिल हुई राज्यमंत्री
Fri Sep 19 , 2025
सतना:राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत वरिष्ठजनों को लाभांवित करने के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन गुरूवार को टाउन हाल में समारोहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने इस अवसर पर कहा कि योजना के माध्यम से वृद्धजन साथियों को चलने-फिरने, सुनने, देखने और दैनिक जीवन […]

You May Like
-
2 weeks ago
कार की टक्कर से युवक घायल
-
1 month ago
परोपकार जैन समाज की पहचानः रिजिजू
-
1 year ago
धनखड़ ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं