25 कारों की बिक्री में करोड़ों की अनियमितता आई सामने, पूर्व प्रबंधक पर प्रकरण दर्ज

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित देवास नाका एबी रोड पर संचालित नेक्सा शोरूम के ट्रू-वैल्यू आउटलेट में कारों की बिक्री से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है. जांच में 25 वाहनों की बिक्री में गड़बड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी हेमराज यादव, निवासी मुखर्जी नगर देवास, संबंधित अवधि में ट्रू-वैल्यू आउटलेट में प्रबंधक के पद पर कार्यरत था.

आरोप है कि उसने 25 कारों का छलपूर्वक विक्रय किया और ग्राहकों व बिचौलियों से नकद तथा ऑनलाइन माध्यम से राशि प्राप्त की. जांच में लगभग 42 लाख 96 हजार रुपये की ऑनलाइन प्राप्त राशि के संबंध में कथित रूप से अन्य वाहनों के फर्जी विक्रय अनुबंध तैयार कर लेखा शाखा में प्रस्तुत किए जाने की बात सामने आई है. आरोप है कि 25 कारों से प्राप्त राशि का समायोजन अन्य वाहनों की बिक्री में दर्शाकर रकम का दुरुपयोग किया. मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कृत्य से कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाने तथा स्वयं लाभ अर्जित करने का प्रयास किया गया. मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर दस्तावेजों और लेनदेन की विस्तृत जांच की जा रही है.

Next Post

दो माह के शिशु संग लाचार महिला को मिली पुलिस की मदद

Tue Mar 3 , 2026
इंदौर: पारिवारिक विवाद के बाद पति द्वारा दो माह के शिशु सहित महिला को बेसहारा छोड़ देने के मामले में छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के दो आरक्षकों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित उसके गंतव्य तक रवाना कराया.जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर […]

You May Like