दो माह के शिशु संग लाचार महिला को मिली पुलिस की मदद

इंदौर: पारिवारिक विवाद के बाद पति द्वारा दो माह के शिशु सहित महिला को बेसहारा छोड़ देने के मामले में छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के दो आरक्षकों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित उसके गंतव्य तक रवाना कराया.जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के बाद पति उसे दो माह के बच्चे और चार बैग के साथ छोड़कर चला गया.

आर्थिक व पारिवारिक सहयोग न होने से महिला परेशान अवस्था में थी. इसी दौरान छोटी ग्वालटोली थाने में पदस्थ आरक्षक राजेंद्र जामलिया और आरक्षक दीपक भदौरिया की नजर महिला पर पड़ी. दोनों आरक्षकों ने स्थिति समझते हुए पहले महिला और शिशु को सुरक्षित स्थान पर बैठाया, आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई तथा परिजनों से संपर्क स्थापित कराया. आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित रूप से पुणे के लिए रवाना कराया.

Next Post

दुबई से मुंबई के लिए हुए रवाना, जल्द लौटेंगे इंदौर

Tue Mar 3 , 2026
इंदौर:दुबई में फ्लाइट निरस्त होने के बाद फंसे पूर्व विधायक ने इंदौर लौटने की जानकारी देते हुए बताया है कि वे दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं और विमान ने सफलतापूर्वक उड़ान भर ली है. मुंबई पहुंचने के बाद वे शीघ्र ही इंदौर लौटेंगे. जारी संदेश में […]

You May Like

Play sound