बिना परमिट फिटनेश के चल रही बस को किया जब्त

छिंदवाड़ा. परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा आज हर्रई मार्ग पर संचालित समस्त वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान परिवहन अमले ने बिना फिटनेश और परमिट के संचालित हो रहे बस को जब्त कर लिया. अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि वाहनों की जांच में यात्री वाहनों के दस्तावेजों जैसे- वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं वाहन चालक के वैध लाइसेंस एवं मोटरयान अधिनियम के तहत अन्य कमियों पर जांच की गई। मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाये जाने पर विगत सप्ताह में 20 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 3,94,400 रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। इसी क्रम में आज यात्री वाहन क्रमांक एमपी 22 पी 0342 को हर्रई में बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना पीयूसी के संचालित पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना हर्रई के परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। साथ ही वाहन संचालकों को समझाईश दी गईं कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा यात्री बसों के संबंध में उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

दीपक और पूनम अगले दौर में पहुंचे

Mon Jun 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जून (वार्ता) चीन में बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज 2) के पहले दिन दीपक और पूनम ही भारत के लिए जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे। वे अपनी-अपनी कैटेगरी में अगले दौर में पहुंच गए, जबकि सात अन्य भारतीय मुक्केबाजों को हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं की […]

You May Like