एक मई से शुरू होगा दो सप्ताह का विशेष स्वच्छता अभियानः सैनी

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कहा कि राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में एक मई से दो सप्ताह तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

श्री सैनी ने कहा कि इसके साथ ही वार्ड समितियों के सदस्य पूरे वर्ष स्वच्छता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आभासी माध्यम से नवगठित वार्ड समितियों के सदस्यों से संवाद करते हुए उन्हें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने “स्वच्छ भारत मिशन” के लक्ष्य को साकार करने के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को रैंकिंग और प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था तभी सफल होगी जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने कचरा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठेकेदारों के साथ समन्वय और सही रूट प्लानिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सदस्यों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए संदेश फैलाने और “मेरा वार्ड, स्वच्छ वार्ड” संकल्प को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

 

Next Post

हरिवंश का फिर से राज्यसभा का उप सभापति चुना जाना तय

Thu Apr 16 , 2026
नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) राज्यसभा के मनोनीत सदस्य श्री हरिवंश का उच्च सदन के उप सभापति के पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि इस चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा समाप्त हो चुकी है और विपक्ष की ओर से किसी ने नामांकन नहीं किया है। श्री […]

You May Like