कारगिल विजय गाथा: प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार के लिये प्रचार वाहन रवाना

जबलपुर: केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कारगिल विजय गाथा, सेवा सुशासन के 12 साल, व्हीबी जी राम जी विषयों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 25 से 27 जुलाई तक महाकोशल महाविद्यालय जबलपुर में किया जा रहा है। प्रदर्शनी के पूर्व प्रचार हेतु शुक्रवार को महाकोशल महाविद्यालय से प्रचार वाहन को प्रभारी प्राचार्य ए सी तिवारी एवं संभागीय नोडल अधिकारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रो अरुण शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रचार वाहन नगर भ्रमण कर शहर वासियों को प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु प्रेरित करेगा, इस अवसर पर विभाग के कर्मचारी, महाविद्यालय जबलपुर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो प्रदर्शनी 25, 26 एवं 27 जुलाई को शासकीय महाकौशल महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में लगाई जा रही है। इसका शुभारंभ शनिवार 25 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे होगा। प्रदर्शनी सुबह 10.30 से शाम 05.30 बजे तक आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क खुली रहेगी।

Next Post

अवैध खनन व परिवहन की खबर पर को तुरंत कार्यवाही की जाए: कलेक्टर

Sat Jul 25 , 2026
जबलपुर: अवैध खनन व परिवहन की जानकारी तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को देना सुनिश्चित करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। यह बातें कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पनागर तहसील कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहीं । कलेक्टर सिंह ने पटवारियों से लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा […]

You May Like