ग्वालियर: नगर निगम द्वारा संचालित एकलव्य खेल परिसर की बॉक्सर दामिनी शर्मा और वंशिका प्रजापति राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप अंडर 15 बालक एवं बालिका वर्ग में शिरकत करेंगी। 6 अगस्त से 14 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले 4जी सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में खेलने वालों में बॉक्सर दामिनी शर्मा एवं वंशिका प्रजापति के नाम शामिल है।
दामिनी शर्मा एवं वंशिका प्रजापति अंडर 15 वर्ष बालक व बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नोएडा में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में करेंगी, जो एकलव्य खेल परिसर में लगातार बॉक्सिंग कोच संतोष सिंह अर्गल के मार्गदर्शन में प्रैक्टिस कर रहे थे। एक्लव्य खेल परिसर के बॉक्सिंग कोच संतोष सिंह अर्गल के साथ दामिनी शर्मा व वंशिका प्रजापति 6 अगस्त को नोएडा के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रेष्ठ और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एकलव्य खेल परिसर आए निगम आयुक्त संघ प्रिय ने दामनी शर्मा और वंशिका प्रजापति से मुलाकात कर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।
